सीधे मुख्य भाग पर जाएँ
Baatzo का होम पेज

24 घंटे की विंडो, और जवाब का खर्च

ग्राहक मैसेज या कॉल करे, तो 24 घंटे की विंडो खुलती है, और उसके हर नए मैसेज से दोबारा शुरू होती है। इसमें कोई भी जवाब भेज सकते हैं। बाहर सिर्फ़ Meta से पास टेम्पलेट जाता है। हर नंबर पर महीने के पहले 1,000 जवाब मुफ़्त हैं; उसके बाद हर जवाब का ₹0.115 Meta को।

Read this in English

विंडो किससे खुलती है

  • ग्राहक के मैसेज या कॉल से खुलती है। विंडो खत्म होने से पहले फिर लिखे, तो 24 घंटे नए सिरे से।
  • आपके भेजे मैसेज से न खुलती है, न बढ़ती है।
  • खुली विंडो का मतलब opt-in नहीं है। मैसेज उन्हीं को भेजें जिन्होंने हाँ कहा है।

स्रोत: Service messages; WhatsApp Business Messaging Policy

विंडो में क्या भेज सकते हैं

टेक्स्ट, फ़ोटो, दस्तावेज़, वीडियो, ऑडियो, लोकेशन, लिंक और तीन तक बटन, बिना मंज़ूरी के। अगर बॉट जवाब देता है, तो इंसान तक पहुँचने का साफ़ रास्ता देना ज़रूरी है।

स्रोत: Service messages; WhatsApp Business Messaging Policy

विंडो बंद हो जाए तो

पास किया हुआ टेम्पलेट भेजें। ग्राहक जवाब देगा, तो विंडो फिर खुल जाएगी।

स्रोत: Service messages

1 अक्टूबर 2026 से जवाब का खर्च

1 नवंबर 2024 से 30 सितंबर 2026 तक Meta जवाब का पैसा नहीं लेता था। अब महीने के पहले 1,000 के बाद हर service मैसेज का ₹0.115 Meta को और ₹0.02 Baatzo को लगता है। विंडो के अंदर भेजे utility टेम्पलेट का पैसा भी लगता है।

मुफ़्त जवाबों से आगे भेजने के लिए Meta के Billing Hub में भुगतान का तरीका जुड़ा होना चाहिए, वरना Meta उन्हें नहीं पहुँचाता।

स्रोत: Pricing on the WhatsApp Business Platform, with the INR rate card; Non-template message pricing

स्रोत

यह गाइड इन पेजों पर टिकी है (सब English में हैं)। साथ में हर पेज की तारीख और हमारे पढ़ने का दिन लिखा है। Meta ने बाद में कुछ बदला हो, तो Meta का पेज ही सही है।

  1. Service messages(नए टैब में खुलेगा)Meta for Developers, पेज की तारीख 4 नवंबर 2026, पढ़ा गया
  2. WhatsApp Business Messaging Policy(नए टैब में खुलेगा)WhatsApp, पेज की तारीख 23 सितंबर 2026, पढ़ा गया
  3. Pricing on the WhatsApp Business Platform, with the INR rate card(नए टैब में खुलेगा)Meta for Developers, पेज की तारीख 18 नवंबर 2026, पढ़ा गया
  4. Non-template message pricing(नए टैब में खुलेगा)Meta for Developers, पेज की तारीख 28 सितंबर 2026, पढ़ा गया

बात करो, business बढ़ाओ

पैसे देने से पहले टेम्पलेट जाँचें

Template Studio मुफ़्त है। मैसेज लिखें, उसकी कैटेगरी और खर्च देखें, और Meta को भेजें।