सीधे मुख्य भाग पर जाएँ
Baatzo का होम पेज

भारत में WhatsApp Business API का खर्च

1 अक्टूबर 2026 से भारत के नंबर पर पहुँचे हर marketing मैसेज के लिए Meta ₹0.8631 लेता है, और हर utility, authentication या service मैसेज के लिए ₹0.115, GST से पहले। हर नंबर पर महीने के पहले 1,000 service reply मुफ़्त हैं। Baatzo जैसे सॉफ़्टवेयर की कीमत अलग होती है।

Read this in English

हर मैसेज की दर

Meta पहुँचे हुए मैसेज का पैसा लेता है, भेजे हुए का नहीं। ग्राहक आपको लिखे, तो उसका कोई पैसा नहीं। दर दो बातों पर है: मैसेज की कैटेगरी, और पाने वाले का देश।

भारत के नंबर पर पहुँचा एक मैसेज, GST से पहले, 1 अक्टूबर 2026 से
मैसेजMeta कोBaatzo कोकुल
Marketing₹0.8631₹0.05₹0.9131
Utility₹0.115₹0.02₹0.135
Authentication (OTP)₹0.115₹0.02₹0.135
Service reply₹0.115₹0.02₹0.135

जिस मैसेज का Meta पैसा नहीं लेता, उस पर Baatzo की भी फीस नहीं। विदेश के नंबर पर उस देश की दर लगती है, जो नीचे दिए Meta के rate card में है।

स्रोत: Pricing on the WhatsApp Business Platform, with the INR rate card

किसका पैसा नहीं लगता

  • हर नंबर पर महीने के पहले 1,000 service मैसेज। ये हर महीने नए मिलते हैं, बचे हुए आगे नहीं जुड़ते।
  • Click to WhatsApp विज्ञापन से आए ग्राहक की free entry point विंडो के मैसेज। ग्राहक फ़ोन से आए और आप 24 घंटे में जवाब दें, तो यह 7 दिन तक खुली रह सकती है।
  • ग्राहकों के आपको भेजे मैसेज।

1 अक्टूबर 2026 से दो चीज़ें मुफ़्त नहीं रहीं: मुफ़्त वाले service मैसेज के बाद के जवाब, और 24 घंटे की विंडो के अंदर भेजे utility टेम्पलेट।

स्रोत: Pricing on the WhatsApp Business Platform, with the INR rate card; Non-template message pricing

महीने का हिसाब

मान लें आपने 1,000 लोगों को फीस की याद utility टेम्पलेट से भेजी और सब पहुँच गए। Meta का बिल ₹115.00 और Baatzo की फीस ₹20.00, यानी कुल ₹135.00, GST से पहले। उन्हीं 1,000 लोगों को ऑफ़र भेजें तो ₹863.10 और ₹50.00, यानी ₹913.10।

इसके ऊपर प्लान है। Baatzo पर कैंपेन Starter प्लान से शुरू होते हैं, ₹1,499 महीना और 18% GST। Template Studio मुफ़्त है: टेम्पलेट लिखना, जाँचना और Meta को भेजना।

Meta को पैसा कैसे देते हैं

Meta के Billing Hub में, अपने अकाउंट से। पहला भुगतान ही तरीका तय कर देता है: UPI से पैसे डाले तो अकाउंट prepaid हो जाता है, कार्ड जोड़ा तो बाद में बिल आता है। Meta के अनुसार यह बाद में बदला नहीं जा सकता, इसलिए सोचकर चुनें।

Prepaid में बैलेंस कम हो तो Meta मैसेज रोक देता है। Meta के बैलेंस में Baatzo आपकी जगह पैसे नहीं डाल सकता।

स्रोत: Prepaid billing

कीमत कब बदल सकती है

सिर्फ़ 1 जनवरी, 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर को। नई दर की सूचना Meta कम से कम एक महीना पहले देता है।

स्रोत: Pricing on the WhatsApp Business Platform, with the INR rate card

स्रोत

यह गाइड इन पेजों पर टिकी है (सब English में हैं)। साथ में हर पेज की तारीख और हमारे पढ़ने का दिन लिखा है। Meta ने बाद में कुछ बदला हो, तो Meta का पेज ही सही है।

  1. Pricing on the WhatsApp Business Platform, with the INR rate card(नए टैब में खुलेगा)Meta for Developers, पेज की तारीख 18 नवंबर 2026, पढ़ा गया
  2. Non-template message pricing(नए टैब में खुलेगा)Meta for Developers, पेज की तारीख 28 सितंबर 2026, पढ़ा गया
  3. Prepaid billing(नए टैब में खुलेगा)Meta for Developers, पेज की तारीख 8 सितंबर 2026, पढ़ा गया

बात करो, business बढ़ाओ

पैसे देने से पहले टेम्पलेट जाँचें

Template Studio मुफ़्त है। मैसेज लिखें, उसकी कैटेगरी और खर्च देखें, और Meta को भेजें।